SAPNA सोसल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका के सहयोग से खाद्यान्न वितरण

माला मिश्रा/ बिराटनगर । 1नंबर प्रदेश के बिराटनगर में मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति मोरंग तथा SAPNA सोशल एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल नेपाली इन अमेरिका संस्था की ओर से जरूरतमंद एक सौ पांच परिवार के बीच चौथे चरण का खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण किया गया ।
बिराटनगर वार्ड 5 शांति चौक के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिराटनगर के वार्ड 5,6,7,8,9 में कराये गये सर्वे के तहत जरूरतमंद परिवार के सदस्यों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को दिये गये राहत किट में 15 किलो चावल,दो किलो दाल,आधा लीटर सरसों का तेल, दो किलो आलू, नमक,साबुन,मास्क आदि जरूरत का सामान था।उपरोक्त बातों की जानकारी कार्यक्रम संयोजक द्वय मनोज मिश्र , डॉ राकेश मंडल ने देते हुए बताया कि कोरोना और नेपाल में जारी निषेधाज्ञा के कारण लोगों के पास रोजगार सृजन का अभाव हो गया है,जिसके कारण प्रतिदिन कमाकर खाने वाले परिवार वालों की स्थिति ऐसे में काफी दयनीय हो गयी है।उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर जारी स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक ने बताया अमेरिकी संस्था के अध्यक्ष डॉ सुबोध मल्लिक, सचिव उषा झा, कोषाध्यक्ष अर्चना कायस्थ सदस्य क्रमशः नीलू झा ख़ातिवाडा ,ड़ा,डॉ राकेश मंडल ,मुकेश कुमार झा का विशेष सहयोग रहा ।
इस मौके पर संस्था के विपिन कुमार झा, प्रशांत ठाकुर,संतोष कुमार झा,चंद्रकांत ठाकुर, सूरज मिश्र, सुभाष झा,नवीन झा, नंद किशोर झा,शिवम मिश्र,निश्चित मिश्र, जितेंद्र झा, शुभम मिश्र बिपुलेंद्र झा, अरुण ठाकुर, वरुण मिश्रा, माला मिश्रा , स्थानीय समाजसेवी शम्भू कामत, मोहन झा , की भूमिका सराहनीय रही। समापन के मौके पर अध्यक्ष मिश्र ने सभी सहयोगी हाथ के प्रति आभार जताया । बताते चले कि यह आयोजक संस्था का चौथे चरण का राहत बितरण कार्यक्रम था इससे पूर्व बिराटनगर बाजार क्षेत्र में 250 परिवार को राहत सामग्री बितरण कर चुका है, यह चौथे चरण का कार्यक्रम था जो भब्य और सभ्य ढंग से सम्पन हुआ । निषेधाज्ञा के कारण गरीब, दैनिक मजदूर को हो रहे रोजी रोटी का समस्या पर मैथिल ब्राह्मण महासभा व अमेरिकी संस्था का राहत बितरण कार्य का सराहना करते हुए मैथिल ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान झा ने दोनों संस्था धन्यवाद व आभार जताया है ।

