मोरंग में कुछ छूट के साथ एक सप्ताह के लिए निषेधाज्ञा बढ़ा

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । मोरंग जिला में जारी निषेधाज्ञा कुछ छूट के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है । डिसिसिएमसी का बैठक में कोरोना रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए जारी निषेधाज्ञा कुछ छूट के साथ रहने का निर्णय लिया गया है ।मोरंग एसपी संतोष खड़का के अनुसार सोमबार 12 रात 12 बजे निषेधाज्ञा का अवधि समाप्त हो रहा था जिसे एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है । इससे पूर्व 10 बजे तक दुकान खुलता था अब 11 बजे तक खुलेगा । पुस्तक दुकान और हार्डवेयर,खधान्न को विशेष छूट दिया गया है ।

