Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में काम करनेवाली दो अभिनेत्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार

 

मुंबई पुलिस ने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करनेवाली दो अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रही थी। उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता हैं वहां रहने के लिए दोनों कुछ दिन पहले आए थे। वहां पहले से एक पेइंग गेस्ट रह रही थी जिसका लाखों रुपए चुराकर दोनों रफूचक्कर हो गईं थी। गोरेगांव पूर्व की आरे पुलिस ने दोनों एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढें   कभी–कभी अकेले भी लड़ना पड़ता है –प्रधानमंत्री बालेन

दरसअल यह मामला तब का है जब आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी। उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे तीन लाख 28 हजार लेकर वहां से भाग गए। पेइंग गेस्ट द्वारा आरे पुलिस को आशंका जहीर करते हुए टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसने अपने पैसों की चोरी करने की बात कही। पुलिस जांच के दौरान सोसाइटी के प्रांगण में लगे सीसीटीवी के फूटेज जांच की गई तब वे दोनों बाहर जाते हुए दिखीं।

यह भी पढें   डा.सृष्टि कुमारी सहायक प्राध्यापक बनकर पटना जिला का नाम रोशन किया

मामला सामने आने के बाद दोनों से पूछताछ हुई, लेकिन इस दौरान दोनों ने मौन साध रखा था। जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ-साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईं और जुर्म कबूल कर लिया। आरे पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 60 हजार रुपए बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढें   माहेश्वरी सभा जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यावसायी भीकमचंद तापड़िया जी की धर्म पत्नी गीता देवी का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com