Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग के सुनवर्षी में हाथी का फोटो लेने के चक्कर मे एक की मौत

 


माला मिश्रा । जोगबनी/बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के मोरंग का सुनवर्सी नगरपालिका वार्ड आठ में मनोहर मियां हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए बाद में इलाज के क्रम मे मृत्यु हो गयी।प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार मृतक मोबाइल से हाथी का फोटो ले रहा था। जिसके बाद हाथी ने उसपर हमला कर दिया । परिवार को लोग और ग्रामीणों ने उसे इलाज कराने के लिए बिराटनगर लाया जहां नयूरो अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया । घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है । ग्रामीणों में भी हाथी को लेकर भय का माहौल है ।
वार्ड अध्यक्ष नुरुल मियां ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि न्यूरो अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई है ।
मोरंग का डीएसपी मान बहादुर राई के अनुसार उक्त हाथी भेडयारी, नीरपुर के रास्ते नेपाल घुसा है वह सुनवर्षी से रतुआ गाउपालिका ओर गया है प्रशासन का किसी अप्रिय घटना न घटे इसपर नजर बनाए हुए है । वन विभाग
डिवीज़न 1 कार्यालय प्रमुख अनिरुद्ध सह ने लोगो से हाथी को छेड़ छाड़ न करने की अपील किया है । कहा हाथी को देखकर समूह बनाकर हो हल्ला न करे । न ही उसके समीप जाकर फोटो खींचे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed