Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पर अवस्थित जोगबनी रेल थाना का एसआरपी ने किया निरीक्षण

 

माला मिश्रा, जोगबनी/बिराटनगर । जोगबनी रेल थाना का कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया।एसआरपी ने कांडों के निष्पादन और अनुसंधान को लेकर कई जानकारी लेते हुए थानेदार को लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कांडों के निष्पादन में गति तेज करने का निर्देश दिया।एसआरपी ने अपराधियों के धड़ पकड़,प्लेटफॉर्म चेकिंग सहित ट्रेनों में विशेष निगरानी को लेकर भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसआरपी श्री मिश्रा ने सभी अभिलेखों के साथ मालखाना, कोट आदि का भी विस्तार से निरीक्षण और जानकारी ली।सीमा पार नेपाल से शराब की तस्करी और ट्रेनों के उपयोग को लेकर तस्करी समेत शराबखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह को दिया।
बातचीत के क्रम में एसआरपी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी के साथ साथ रेल पुलिस ने तय गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया।सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के साथ व्यवस्था को बनाये रखने की दिशा में अनुकरणीय प्रयास किया,जिसका प्रतिफल यह रहा कि थाना के अधिकारी से लेकर पुलिस बल तक कोरोना से मुक्त रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *