Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तस्मीमा नसरीन ने इमरान की शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा पुरुषों के भी कम कपड़ों का महिलाओं पर असर

 

Pakistan Election 2018 – Cricket legend Imran Khan officially wins after a  blood-soaked election and promises a 'new Pakistan'

महिलाओं के कम कपड़ों को रेप और यौन हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बुरी तरह घिर गए हैं। मशहूर लेखिका तस्मीमा नसरीन ने इमरान की शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा है और उनकी बात को पलटते हुए लिखा है कि पुरुषों के भी कम कपड़ों का महिलाओं पर असर होता है।

भारत में रह रहीं बांग्लादेशी मूल की तस्लीमा नसरीन ने इमरान खान के विवादित बयान को पलटते हुए लिखा, ”यदि कोई पुरुष बहुत कम कपड़े पहनता है तो इसका महिला पर असर होगा, जब तक कि वह रोबोट ना हो।” इमरान ने लिखा था, ”जब कोई महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो पुरुष पर उसका असर होता है, जब तक कि वह रोबोट ना हो।”
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े और क्रिकेटर रह चुके इमरान खान ने अश्लीलता को देश में रेप केस में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठाहराया साथ ही महिलाओं को पर्दा में रहने की नसीहत दी। इमरान ने कहा, ”यह समाज और जीवनशैली पूरी तरह अलग है। इसलिए यदि आप समाज में प्रलोभन को इस हद तक बढ़ाते हैं, और इन सभी युवाओं को कहीं नहीं जाना है, तो समाज में इसके परिणाम होंगे।” उन्होंने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा, ”यदि एक महिला बहुत कम कपड़े पहनती है तो इसका पुरुषों पर असर होगा, जब तक कि वे रोबोट ना हो। मेरा मानना है कि यह सामान्य समझ की बात है।”
महिलाओं के खिलाफ और पर्दा सिस्टम को लेकर खान के बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आक्रोश को बढ़ा दिया है। इससे पहले अप्रैल में भी उन्होंने बॉलीवुड की ओर इशारा करते हुए यौन हिंसा के लिए अश्लीलता को जिम्मेदार बढ़ाया था। उस समय उनकी पहली और पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने कुरान के हवाले से कहा था कि जिम्मेदारी पुरुष की है। 2015 में इमरान खान से निकाह करने वाली रेहम खान ने कहा था कि वह जितना कम बोलेंगे सबके लिए उतना अच्छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com