मंत्रियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री के पास
काठमांडू।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंत्रियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है । रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय उन्होंने अपने पास रखा हैं।
इसी तरह प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि उप प्रधानमंत्री विष्णु पौडेल को वित्त, उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति, ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई और गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
इसी तरह, मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को वन और पर्यावरण, युवा और खेल, शिक्षा, श्रम, रोजगार और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री बसंत कुमार नेमवांग को कृषि और पशुधन विकास, पेयजल, भौतिक आधारभूत संरचना, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रधानमंत्री के करीबी सूत्र के मुताबिक, मंत्री लीलानाथ श्रेष्ठ को कानून, न्याय और संसदीय मामलों, भूमि प्रबंधन सहकारिता और गरीबी उन्मूलन, महिला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन और संघीय मंत्रालयों का प्रभार दिया गया है।

