बाँके जिला में रुम टू रिड संस्थाद्वारा खजुरा गावँपालिका में खाद्यान्य राहत बितरण
नेपालगन्ज बाँके पवन जायसवाल । बाँके जिला में रुम टू रिड संस्थाद्वारा खजुरा गावँपालिका वडा नं –३ में खाद्यान्य राहत बितरण किया गया ।
विश्वभर महामारी के रुप में फैला कोभिड–१९ के दूसरा लहर से प्रभावित हुये बाँके जिला के खजुरागावँपालिका वार्ड नं.–३ के १५ घर परिवारों की आर्थिक अवस्था कमजोर होने की नाते खाद्यान्य राहत वितरण किया गया ।
रुम टू रिड संस्था की सामाजिक परिचालिका बिमला परियार के अनुसार खजुरागावँपालिका वार्ड नं ३ के सहकार्य में और रुम टू रिड संस्थाद्वारा वडा नं.–३ के १५ घरपरिवारों की आर्थिक अवस्था कमजोर होने की कराण से खाद्यान्य राहत प्रदान किया गया । वह कार्यक्रम में खजुरागावँपालिका वार्ड नं.–३ वडा कार्यालय के प्राङ्गण में वडाध्यक्ष कान्तुराम गौतम के उपस्थिति में १५ घर परिवारों को खाद्यान्य राहत बितरण किया गया ।
वह राहत वितरण कार्यक्रम में वडा नं.–३ के वडाध्यक्ष कान्तुराम गौतम ने कहा समस्या में पडे घर परिवार को पहले ही प्राथमिकता में रखकर सभी लोगों ने सहयोग करना चाहिये बताया । खाद्यान्य सामाग्री प्रति घरपरिवार को २५ किलो चामल, ५ किलो दाल, २ किलो पाकेटवाला नमक, २ किलो खाने वाला तेल, १ पाकेट मास्क, और ४ पीस सावुन बितरण किया गया था ।

