तस्करी का एक ट्रक चीनी जब्त, नेपाल एपीएफ की करवाई

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । तस्करी का 70 बोरा चीनी लोड ट्रक को नेपाल के सशस्त्र प्रहरी(एपीएफ) गुप्त सूचना पर कब्जे में लेकर जब्त किया । बताया गया है कि एपीएफ बॉर्डर आउट पोस्ट बखरी बीओपी बिराटनगर महानगरपालिका वार्ड 6 ब्रह्मपुरा में नेपाली नंबर को 1 ख 2129 नंबर ट्रक का जांच किया गया जिसमें भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर लाए गए चीनी बरामद हुआ ।मिनी ट्रक चालक सुनसरी देवानगंज निवासी राजेश खतवी से पूछताछ की जा रही है । एपीएफ एसपी तीर्थ पौडेल के अनुसार जब्त चीनी का अनुमानित कीमत दो लाख 10 हजार बताया गया है । उन्होंने कहा जब्त चीनी व ट्रक को करवाई हेतु बिराटनगर भंसार कार्यालय को सौंपने की प्रकिया जारी है ।

