Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

20 लाख में से किसी 1 को होती है दुर्लभ बीमारी,पांच महीने की मासूम का शरीर पत्थर में बदल रहा

 

महज पांच महीने की बच्ची एक ऐसी दुर्लभ बीमारी की शिकार है जिसमें उसकी मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं। ब्रिटेन में पैदा हुई इस बच्ची का शरीर अब पत्थर में बदलता जा रहा है। इस दुर्लभ जेनेटिक हालात ने बच्ची के माता-पिता को चिंता में डाल दिया है। बच्ची की मां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझ कर सभी माता-पिताओं को इस बीमारी के बारे में चेताया है।

लेक्सी रॉबिन्स का जन्म 31 जनवरी को हुआ था, जन्म के समय लेक्सी एकदम सामान्य बच्चों की तरह ही लग रही थी। बच्ची के माता-पिता ने जब जन्म के बाद जब देखा कि उसके अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है और उसके पैर की उंगलिया काफी बड़ी हैं तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

बच्ची के चिंतित माता-पिता उसे डॉक्टरों के पास ले गए। काफी समय बाद इस दुर्लभ बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा का पता चला। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि यह 20 लाख में से सिर्फ किसी एक को होती है। इस बीमारी में इंसान का शरीर पत्थर में बदल जाता है।

इस जानलेवा बीमारी में मांसपेशियां और कनेक्टिव टिशु हड्डी में बदल जाते हैं। इस बीमारी में हड्डियां शरीर के कंकाल से बाहर आना शुरु हो जाती है। इस बीमारी से जूझ रहे लोगों की मौत लगभग 20 सालों में हो जाती है। अप्रैल के महीने में लेक्सी का एक्सरे कराया गया था जिसमें पता चला कि उसके अंगूठे में सूजन है और उसके पैर की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

लेक्सी की मां ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए दूसरे पैरेंट्स को जागरुक होने के लिए कहा है। लेक्सी की मां एलेक्स ने बताया जब हमें पता चला कि उसे यह सिंड्रोम है तो हमें पता नहीं चला क्योंकि वह बहुत मजबूच थी इसका शारीरिक रूप बहुत मजबूत था हमें भरोसा नहीं हो रहा था कि वह चल नहीं सकती है।

अब इस बच्चे को कोई इंजेक्शन या टीका नहीं लग सकता. वह बच्चे को जन्म भी नहीं दे पाएगी। वैज्ञानिक अब बच्चे की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *