नदी में डूब कर सर्लाही में दो बच्चों के साथ तीन व्यक्तियों की मृत्यु

सर्लाही, ५ जुलाई । सर्लाही जिला स्थित विभिन्न स्थानों में ३ व्क्तियों की मृत्यु हो गई है । मरनेवाले ३ व्यक्तियों में २ नदी में और एक पोखर में डुबे हैं । सर्लाही पुलिस के अनुसार यह घटना ईश्वरपुर नगरपालिका, गोडैता नगरपालिका और कौडेना गांवपालिका की है ।
पुलिस ने कहा है कि ईश्वरपुर नगरपालिका–१३ स्थित बाँके नदी में डूब कर स्थानीय ४५ वर्षीय रामचन्द्र महतो की मृत्यु हुई है । महतो महोत्तरी जिला स्थित कान्ती बजार से चटपट बेच कर अपने घर आ रहे थे । घटना आइतबार रात की है ।
इसीतरह गोडैता नगरपालिका–३ सिमरा भगवतीपुर स्थित बगी नदी में डूब कर स्थानीय सुरेन्द्र हजारी के १३ वर्षीया बेटी की मृत्यु हुई है । पुलिस ने कहा है कि कौडेना गाउँपालिका– ५ छपकैया टोल निवासी रामबाबु राय की ५ वर्षीया बेटी गुड्डीकुमारी की भी पोखर में डूब कर मृत्यु हुई है । गुड्डी अपने ही घर के पास रहे पोखर में डूब गई है ।

