लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला पहलवान सिमरन ने जीता ट्रायल
नई दिल्ली : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर की महिला पहलवान सिमरन हंउफ़ा [रूस] में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की बेटी ने दिल्ली में इतिहास रचते हुए, जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुश्ती कोच विजय कुमार से गुर सीखने वाली बेटी, अब देश के नाम पदक जीतकर अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करेगी | जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 16 से 22 अगस्त 2021 तक उफ़ा [रूस] में होगी | भारतीय कुश्ती संघ की ओर से विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम इंडिया के चयन ट्रायल दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज दिनांक 06/07/2021 को आयोजित किया गया था | जिसमें महिला फ्री स्टाइल के 50 किलो में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर की महिला पहलवान सिमरन ने अपने दोनों मुकाबले हरियाणा की मजबूत प्रतिद्वंद्वियों अंतिम और हनी को हराया व उत्तर प्रदेश की निशा को पटकनी देते हुए टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का किया | उनकी इस जीत पर एलपीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डाॅ. राज कुमार शर्मा, एलपीयू के कुश्ती कोच विजय कुमार, अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिशनोई, दीपक कुमार, ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है |


