Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश : कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 52 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 हुए घायल

 
फाइल

बांग्लादेश की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 52 लोगों की मौत हो गई। इस भयंकर आग में कम-से-कम 30 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि कई मजदूर अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गए। बताया गया है कि दर्जनों अभी भी लापता हैं।

यह अभी साफ नहीं है कि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं, लेकिन बाहर परेशान रिश्तेदारों और कारखाने के दूसरे मजदूरों ने कहा कि उन्हें डर है कि अंदर फंसे लोगों का बचना मुश्किल मालूम पड़ता है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: एनआरएनए ने राहत, स्वास्थ्य सेवा और पुनर्वास के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की

फायर सर्विस के प्रवक्ता देबाशीष बर्धन ने कहा, “आग पर काबू पाने के बाद, हम अंदर खोज और बचाव अभियान चलाएंगे। तभी हम किसी और के हताहत होने की पुष्टि कर सकते हैं।”

आग से बचने वाले फैक्ट्री के कर्मचारी मोहम्मद सैफुल ने कहा कि आग लगने के समय अंदर दर्जनों लोग थे। एक दूसरे कार्यकर्ता मामून ने कहा कि भूतल पर आग लगने और पूरे कारखाने में काले धुएं के कारण वह और 13 अन्य कर्मचारी छत पर भाग गए थे। उन्होंने कहा, “तीसरी मंजिल पर, दोनों सीढ़ियों के गेट बंद थे। अन्य साथी बता रहे हैं कि अंदर 50 से ज्यादा लोग थे। मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

मामून ने बताया कि फायर सर्विस वालों ने रस्सी के जरिए उन्हें नीचे उतारा। फैक्ट्री के बाहर अपने परिवार और रिश्तेदारों के बारे में जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com