सर्वोच्च का फैसला गलत फिर भी हम मानेंगे : सुभाष नेम्बांग
काठमाडौं ।
नेकपा एमाले संसदीय दल के उपनेता सुवास नेम्वाङ ने प्रतिनिधिसभा पुनर्स्थापना करने के लिए सर्वोच्च अदालत के फैसले काे गलत बताते हुए भी उसे स्वीकार करने की बात कही है । उन्होंने कहा कि नेकपा एमाले संविधान, लोकतान्त्रिक मूल्य और मान्यता मानने वाली शक्ति है यसलिए वह अदालत का फैसला मानेगी ।
उन्होंने कहा कि अदालत के फैसला से गम्भीर प्रश्न उठ्ने की स्थिति आ गई है। संविधान, संवैधानिक अभ्यास और संसदीय व्यवस्था पर समेत प्रश्न उठने वाला फैसला आया है ।

