Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने अशोभनीय और विचित्र व्यवहार किया : माधव नेपाल

 

वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल   ने कहा है कि मंगलवार शाम शीतल निवास में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने अशोभनीय और विचित्र व्यवहार किया.

पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा, ”  राष्ट्रपति का यह एक अजीब व्यवहार था । राष्ट्रपति द्वारा नव नियुक्त प्रधानमंत्री को बधाई नहीं दी गई और यहां तक ​​कि नए प्रधान मंत्री का परिचय नहीं कराया गया।” राष्ट्र प्रमुख को इतना छोटा दिल नहीं रखना चाहिए ।’

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

उन्होंने कहा कि केपी ओली के पक्ष के लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में उनकी उपस्थिति के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी ।

माधव नेपाल के पांच दलीय गठबंधन छोड़ने की बात हो रही है इस पर उन्होंने कहा है कि “मैं  पार्टी के साथ 10-सूत्रीय समझौता कर चुका हूं। हम पार्टी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।  ऐसे में छोडने का कैसे सवाल उठ सकता है?”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

नेता नेपाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गठबंधन से अपनी वापसी की घोषणा नहीं की थी। बुधवार को नेता से मिलने कोटेश्वर पहुंचे नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने माधव नेपाल की भूमिका की तारीफ की.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com