Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सिकरी का कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

 


फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी की निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस के मैनेजर ने की है।  सुरेखा पिछले लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पिछले साल भी ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद से अब तक उनका स्वास्थ ठीक नहीं हो पाया था।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मैनेजर ने बताया, ‘तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सिकरी का निधन आज सुबह हुआ है। उनकी उम्र 75 साल थी। जब से सुरेखा को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक हुआ था उसके बाद से वो स्वास्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार के सभी सदस्य इस वक्त उनके पास मौजूद हैं। परिवार ने इस वक्त प्राइवेसी मांगी है’।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

आपको बता दें कि सुरेखा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थीं। नई दिल्ली में जन्मीं सुरेखा ने उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा और उत्तराखंड के नैनीताल में अपनी जिंदगी गुज़ारी थी। एक्ट्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी और उसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग सीखी। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और हिट सीरियल्स में काम किया। सुरेखा ने फेमस सीरियल ‘बालिका वधु’ में दादी का रोल निभाया था ये किरदार लोगों के बीच इतना फेमस हुआ कि सुरेखा को लोग ‘दादी सा’ के नाम से पहचानने लगे। आज तक लोग उन्हें दादी सा कहकर ही पुकारते हैं।

यह भी पढें   भोटेकोशी क्षेत्र में फिर बाढ़ का खतरा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी जारी

फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस तसम (Tamas), हरी-भरी, ज़ुबैदा, नज़र, मम्मो (Mammo), सरदारी बेग़म, सरफरोश, बधाई हो जैसी जैसी तमाम फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। Tamas, Mammo और बधाई के लिए सुरेखा को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com