कंचनपुर के लिंगेश्वर धाम के बाबा मृत पाए गए
२ सावन, धनगढी ।
कञ्चनपुर के प्रसिद्ध धार्मिक तथा पर्यटकीय स्थल लिङ्गा में रह रहे एक बाबा मृत अवस्था में मिले हैं ।
वेदकोट नगरपालिका-४ में स्थित शिव लिङ्गेश्वर धाम में रहने वाले ७५ वर्षीय बाबा किसन नाथ मृत अवस्था में मिले हैं ।
जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर के प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक सिद्धराज न्यौपाने ने शनिबार मृत अवस्था में मिलने की जानकारी दी ।
उनके अनुसार घटनास्थल सिल कर अनुसन्धान का काम हो रहा है ।

