Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई में भारी बारिश, दीवार ढहने से 11 लोगों की मौत

 

भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से संबंधित दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। पहली घटना में जहां, भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 11 लोगों की जानें चली गईं। वहीं, दूसरी घटना में विक्रोली इलाके में आवासी मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों जगह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि अंदर अभी और फंसे हो सकते हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है। इसके अलावा, बीएमसी ने कहा कि मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com