Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे मिस इंडिया यूएसए 2021

 

वाशिंगटन, पीटीआइ।

मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे को मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहनाया गया है, तो वहीं जॉर्जिया की अर्शी लालानी दूसरे स्थान पर रहीं। डोंगरे ने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में मिशिगन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर कई जगह काम किया है। वैदेही ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में ‘मिस टैलेंटेड’ पुरस्कार भी जीता है। वैदेही ने कहा ‘मैं अपने समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और साक्षरता पर ध्यान देना चाहती हूं।’

यह भी पढें   राजनीति में चापलूसी नहीं, बदलाव का औजार बनिए : बिमल सरार्फ

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि और मुख्य न्यायाधीश डायना हेडन थीं, जो 1997 में मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। 20 वर्षीय अर्शी लालानी जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं, उन्होंने अपने प्रदर्शन और आत्मविश्वास से सभी को हैरान कर दिया। अर्शी लालानी दूसरे स्थान पर रहीं। नार्थ कैरोलिना की मीरा कसारी तीसरे स्थान पर रहीं।

मिस इंडिया यूएसए, मिसेज इंडिया यूएसए और मिस टीन इंडिया यूएसए तीन अलग-अलग प्रतियोगिता में 30 राज्यों के 61 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। तीनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी प्रतियोगियों को मुंबई की टिकट दी गई थी।

यह भी पढें   इस बार 🎪 धनतेरस 6 नवंबर शुक्रवार को और 🪔🪔दीपोत्सव दीपावली 🪔🪔 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा!!

मिस इंडिया यूएसए की शुरुआत इंडिया फेस्टिवल कमेटी के बैनर तले लगभग 40 साल पहले धर्मात्मा और नीलम सरन ने की थीं। साल 1980 से यह प्रतियोगिता हो रही है। मिस इंडिया यूएसए भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। मिस इंडिया यूएसए हर साल भारत के बाहर आयोजित होने वाली भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।

न्यू जर्सी की किम कुमारी ने फरवरी, 2019 में मिस इंडिया-यूएसए का खिताब जीता था। तब 26 राज्यों से 75 प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि अभिनेत्री मिनाक्षी शेषाद्री थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com