Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राज कुन्द्रा की गिरफ्तारी, नेताओं की नजदीकी भी काम नहीं आई

 

हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बीजेपी के दिग्गज नेताओं की करीबी इस बार उनके काम नहीं आई। मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि उनके पति राज कुंद्रा को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद से सूबे के बड़े आईपीएस अफसरों के ही नहीं बल्कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के भी तमाम नेताओं के फोन मदद के लिए घनघनाते रहे हैं। लेकिन, नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले इस मामले में सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को रिपोर्ट कर रहे हैं और वहां से नागराले को इस मामले को कायदे और कानून के हिसाब से निष्पक्ष तरीके से हैंडल करने की पूरी छूट मिली हुई है। राज कुंद्रा को लेकर बवाल इस साल फरवरी में मचा था। सागरिका शोना नामक एक मॉडल ने वीडियो जारी करके पोर्न फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा का नाम लिया था। तब इस खबर को प्रकाशित प्रसारित करने वाले न्यूज चैनलों, न्यूज पोर्टल और समाचार पत्रों को राज कुंद्रा की वकील की तरफ से कानूनी नोटिस भी भेजे गए थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मीडिया को धमकी देने की ये सारी रिपोर्ट्स भी नागराले ने मुंबई पुलिस आयुक्त का चार्ज संभालते ही अपने दफ्तर में तलब कर ली थीं।

यह भी पढें   नुवाकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे 'जेनजी' (Gen Z) युवा

इस साल वैलेंटाइंस डे से तीन दिन पहले सागरिका शोना नाम की एक मॉडल ने वीडियो प्रेस रिलीज जारी करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा नाम लेकर मॉडल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। राज कुंद्रा की टीम ने तब सागरिका शोना का अस्तित्व नकारने की पूरी कोशिश की और यही नहीं सागरिका का बयान प्रकाशित करने वाले मीडिया संस्थानों को धमकी भरे फोन करने शुरू कर दिए।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़– अबतक ७७२ लोगों के शव बरामद, २ हजार ५०२ लोग संपर्क विहिन, ८ हजार ७३० लोगों का उद्धार

पुलिस की तफ्तीश में तभी ये बात सामने आ गई थी कि सागरिका शोना से न्यूड ऑडीशन की मांग करने वाला उमेश कामत अपने करियर में बहुत जल्दी तरक्की पाने वाला शख्स है। राज कुंद्रा के कार्यकारी सहायक से कंपनी के प्रबंध निदेशक तक की पोस्ट पर पहुंच जाने वाले इस शख्स ने ऐसा क्या किया कि कंपनी को उसे एक जूनियर पोस्ट से सीधे कंपनी का प्रबंध निदेशक बना देना पड़ा, पुलिस ने इसकी तफ्तीश की तो मामले की एक एक कड़ी अपने आप खुलती चली गई। हालांकि कामत की गिरफ्तारी के बाद उसे राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक पद से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन पुलिस तब तक राज कुंद्रा के खिलाफ मतलब भर के सबूत जुटा चुकी थी।।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com