Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान के कई प्रांतों में अमेरिका ने हवाई हमले किए,पांच तालिबान आतंकवादी की मौत

 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले तीन दिनों में अफगानिस्तान के कई प्रांतों में अमेरिका ने हवाई हमले किए हैं और इन हवाई हमलों में कम से कम पांच तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं। कई ट्वीट में अफगान पत्रकार बिलाल सरवरी ने दावा किया है कि तालिबान को निशाना बनाने वाले हवाई हमले अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए हैं।
अमेरिका द्वारा हवाई हमले की रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है, जब अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन मार्क मिली ने कहा है कि तालिबान खुद को इस तरह से पेश कर रहा है कि उसका जीतना तय है मगर इस लड़ाई का अंतिम भविष्य (एंडगेम) क्या होगा अभी इसे लिखा जाना बाकी है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि तालिबान ने देश के कुल 419 जिलों में से आधे करीब 210 जिलों पर अपना नियंत्रण कर लिया है और कई हिस्सों में अफगान सुरक्षा बलों के साथ उसका संघर्ष चल रहा है।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि तालिबान अफगानिस्तान के नियंत्रण की लड़ाई में रणनीतिक गति हासिल करता दिख रहा है। मिले ने बुधवार को पेंटागन में में कहा कि यह अफगानिस्तान की सुरक्षा, अफगानिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा होगी। पेंटागन ने कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी की प्रक्रिया 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और यह 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी। मिले के साथ मौजूद अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना के प्रयास तालिबान पर नहीं, बल्कि आतंकवादी खतरों से निपटने पर केंद्रित होंगे। अमेरिका 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा पर नजर रखेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com