Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल और युथफोर्स खारीज होना चाहिएः भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ जुलाई । नेकपा एमाले के नेता योगेश भट्टराई ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली पक्षधर और वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल पक्षधर द्वारा निर्मिति युथ फोर्स और अखिल फोर्स खारीज होना चाहिए । उन्होंने कहा है कि जब तक आपसी टकराव के लिए निर्मित इसतरह का संगठन खारीज नहीं होगा, तब तक एमाले एकता सम्भव नहीं है ।
नेता भट्टराई ने दो समूह में विभाजित पार्टी नेतृत्व से प्रश्न किया है– ‘अनेरास्ववियु और युवासंघ जैसे संगठन को अनदेखा कर युथ फोर्स और अखिल फोर्स निर्माण किया जा रहा है, इसका औचित्य क्या है ?’ स्मरणीय है, पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली जब प्रधानमन्त्री पद से मुक्त हो गए, तब उन्होंने पार्टी की पुरानी भातृ संगठन युथ फोर्स को पुनर्जिवित किया है ।
इधर ओली को टक्कर देने के लिए उनके विपक्ष समूह में रहे नेता माधव कुमार नेपाल ने भी युवा संघ पिपुल्स भोलिन्टियर ‘पीभी’ को पुनर्गठन किया है । इसतरह गुटगत राजनीति चरम अवस्था में पहुँचने के कारण एमाले पार्टी विभाजन की स्थिति में है और दो शीर्ष नेता समानान्तरण जनवर्गीय संगठन निर्माण कर रहे हैं ।
नेता भट्टराई ते इस तरह का गतिविधि तत्काल स्थगित करने के लिए दोनों शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *