Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता में अनुभूति होनी चाहिए कि हमारे लिए भी सरकार हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ जुलाई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा हे कि हाल देश में नयां सरकार निर्माण हुआ है, नये–नये व्यक्ति मन्त्री हो गए है, ऐसी अवस्था में देश में सरकार है, ऐसी अनुभूति आम जनता को होनी चाहिए ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के संस्थापक नेता नरबहादुर कर्माचार्य की ८वें स्मृति दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि किसी भी बहानेबाजी अब चलनेवाला नहीं है और किसी भी मन्त्री को लापरबाही करने की छूट भी नहीं है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि वर्तमान सरकार को सही काम करने के लिए चुनौती भी है । उन्होंने कहा है कि पूर्व सरकार ने देश में निरंकुशता लादने का प्रयास किया है, जिसके लिए विभिन्न निकायों में सेटिङ मिला कर काम किया है, उसको तोड़ना भी वर्तमान सरकार के लिए चुनौतिपूर्ण काम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed