महन्थ ठाकुर निवास में पहुँच गए नेता विप्लव, राजनीतिक विचार–विमर्श
काठमांडू, २४ जुलाई । नेकपा महासचिव नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ और जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर बीच भेटवार्ता हुई है । अध्यक्ष ठाकुर से मिलने के लिए नेता चन्द आज शनिबार ठाकुर निवास पहुँच गए हैं । ठाकुर से मिलने के लिए नेता खड्गबहादुर विश्वकर्मा के साथ चन्द ठाकुर निवास पहुँच गए थे । प्राप्च सूचना अनुसार सम–सामयिक राजनीतिक विषयों को लेकर उन लोगों के बीच विचार–विमर्श हुई है ।
स्मरणीय है, नेता चन्द बिगत कुछ दिनों से विभिन्न राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं से भेटवार्ता कर रहे हैं । कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमन्त्री तथा कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा, एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेकपा क्रान्तिकारी माओवादी के अध्यक्ष मोहन वैद्य, जसपा के संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई, राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा जैसे नेताओं से भी भेटवार्ता किया है ।
भेटवार्ता में नेता विप्लव कहते हैं कि वर्तमान संसदीय राजनीतिक व्यवस्था असफल साबित हो चुका है, इसीलिए नयां व्यवस्था के लिए जनमत संग्रह होना चाहिए । इसीतरह पूर्व सरकार और उनके पार्टी बीच सम्पन्न तीन सूत्री सहमति कार्यान्वयन के लिए भी उनका जोर रहता है ।

