भारतीय नोट और अमेरिकी डॉलर के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
विराटनगर, २४ मई । जिला पुलिस कार्यालय मोरङ से परिचालित पुलिस टोली भारतीय नोट और अमेरिकी डॉलर के साथ दो भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है । प्राप्त सुचना अनुसार भारत उत्तर प्रदेश लखनउ स्थायी निवासी ३४ वर्षीय अतुल कुमार और ३५ वर्षीय सन्दिप सिंह रोय को विराटनगर महानगरपालिका–१७ मटेरुवा चोक से पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
प्रदेश पुलिस कार्यालय को शुक्रबार सुचना मिली थी कि वे लोग भारत से नेपाल आ रहे हैं । प्राप्त सूचना के आधार में परिचालित मोरङ पुलिस ने उन लोगों को विराटनगर प्रवेश करते ही दबोच लिया । बताया गया है पुलिस ने अतुल कुमार के पास में रहे ५०० रुपयों की भारतीय नोट २०० थान और सन्दिप सिंह रोय के पास रहे ५०० रुपयों की भारतीय नोट २१७ थान, अमेरिकन डॉलर १०० की २१ थान, २० की ५ थान, १० की १ थान और १ की ४ थान भी पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है ।
प्रदेश नं. १ पुलिस कार्यालय ने यह भी कहा है कि उन लोगों को आवश्यक कारवाही के लिए आन्तरिक राजश्व कार्यालय इटहरी भेज दिया गया है ।

