Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या में वृद्धि, २४ घंटों में ३११४ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, २४ जुलाई । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) से संक्रमित होनेवालों की संख्या में वृद्धि होने लगी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शनिबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार पिछले २४ घंटों में ३११४ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है ।
मन्त्रालय का कहना है कि कूल १०६२५ पीसीआर परीक्षण करते वक्त २३०९ और ४२८५ एन्टिजेन परीक्षण करते ८०५ व्यक्ति में संक्रमण पुष्टि हुई है । मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों में १६ संक्रमितों की मृत्यु हुई है और २१९७ संक्रमित संक्रमण से मुक्त हो गए हैं ।
तथ्यांक अनुसार आज के दिन नेपाल में कुल संक्रमितों में से २५८६ संक्रमित होम आइसोलेसन में, २६७१ संक्रमित संस्थागत आइसोलेसन में, ६५० संक्रमित आईसीयू और १६५ संक्रमित भेन्टिलेटर उपचाररत हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार अभी तक कूल संक्रमितों में से ७ लाख ४१ हजार ५६५ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो कुल संक्रमितों में से ९४.५ प्रतिशत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *