एमाले कमजोर होने से राष्ट्रीय स्वाधिनता भी कमजोर हो जाएगाः गुरुङ

पोखरा, २५ जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) के स्थायी कमिटी सदस्य एवं गण्डकी प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने दावा किया है कि एमाले कमजोर पड़ने से नेपाल की राष्ट्रीय स्वाधिनता भी कमजोर पड़ने की सम्भावना है । पार्टी सम्बद्ध भातृ संगठन युवा संघ नेपाल के लिए गण्डकी प्रदेश कार्यालय उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता गुरुङ ने कहा– ‘एमाले कमजोर पड़ने से राष्ट्रीय स्वाधिनता भी कमजोर पड़ जाएगा, विकास निर्माण जैसे काम भी प्रभावित हो जाएगा । इसीलिए जनता की चाहत है कि एमाले एकताबद्ध पार्टी बने ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि आगामी स्थानीय, प्रदेश और संघीय चुनाव में एमाले को एकल बहुमत के साथ आगे आना होगा । यही उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए उन्होंने युवा संघ संबद्ध कार्यकताओं से आग्रह किया ।
नेता गुरुङ के अनुसार आज के दिन विभाजित सभी नेताओं को इकठ्ठा कर पार्टी को एकताबद्ध करने का प्रयास जारी है । पार्टी अनुशासन को अनदेखा करते हुए पार्टी नीति और निर्देशन विपरित चलनेवालों को पार्टी में वापस होकर आत्मालोचना करने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘हम लोगों का प्रयास है कि एकताबद्ध पार्टी में माधव नेपाल में रहे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो एमाले को नयां शिरे से आगे बढ़ाएंगे ।’

