मार्क्सवाद अध्ययन करने के बदले केपी ओली ने रामायण और महाभारत अध्ययन किया हैः मन्त्री शर्मा

काठमांडू, २५ जुलाई । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता तथा अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा है कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपशर्मा ओली नाम मात्र के कम्युनिष्ट नेता हैं । मन्त्री शर्मा को मानना है कि नेपाल में कम्युनिष्ट आन्दोलन में वैचारिक विचलन है । उदाहरण के रुप में उन्होंने कहा कि एमाले अध्यक्ष ओली ने मार्क्सवाद अध्ययन करने के बदले रामायण और महाभारत अध्ययन किया है ।
मार्क्सवादी ज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित बागमती और लुम्बिनी प्रदेश स्तरीय आधारभूत भर्चुअल कक्षा को शुभारम्भ करते हुए मन्त्री शर्मा ने कहा कि कम्युनिष्ट पार्टी और नेताओं में वैचारिक स्खल आया है, जिसके चलते कम्युनिष्ट आन्दोलन ही बिघटन की कगार पर है । उन्होंने कहा– ‘मूल नेतृत्व में मार्क्सवादी वैचारिक आदर्श कमजोर है, परिणाम स्वरुप नेकपा विभाजन हो गया । केपी ओली ने मार्क्सवाद के बदले सट्टा सुख सागर, रामायण और महाभारत का ज्यादा अध्ययन किया है, जिसके चलते कम्युनिष्ट आन्दोलन भी कमजोर पड़ गया ।’
मन्त्री शर्मा ने दावा किया है कि मार्क्सवादी ज्ञान और आदर्श अनुशरण करने के बाद ही देश भर लाखों युवाओं को परिवर्तन और विकास निर्माण में परिचालित किया जा सकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब कम्युनिष्ट आन्दोलन को पुनर्संगठित करना आवश्यक है, इसके लिए मार्क्सवादी ज्ञान, मार्क्सवादी आदर्श और आचरण के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा ।’

