एमाले विभाजन के लिए अध्यादेश लाएंगे तो आग लगनेवाला हैः बस्नेत

काठमांडू, २५ जुलाई । नेकपा एमाले के नेता तथा राष्ट्रीय युवा संघ नेपाल के इन्चार्ज महेश बस्नेत ने दावा किया है कि सत्ताधारी गठबंधन एमाले विभाजन के लिए सरकार अध्यादेश लाने की षडयन्त्र में है । उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है तो देश भर आग लगनेवाला है । एमाले संबंद्ध संगठन युथ फोर्स द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
पार्टी विभाजन संबंधी अध्यादेश ना लाने के लिए सरकार से आग्रह करते हुए नेता बस्नेत ने कहा– ‘अगर एमाले को कमजोर बनाने के लिए अध्यादेश लाया जाता है तो युथ फोर्स के नेतृत्व में देश भर आग लग जाएगी ।’ लेखक तथा राजनीतिक विश्लेषक खगेन्द्र संग्रौला विरुद्ध भी उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया । संग्रौला की ओर संकेत करते हुए नेता बस्नेत ने कहा– ‘युथ फोर्स किसी भी बौद्धिक समूह के विरुद्ध निर्माण नहीं किया है । लेकिन चाबहिल स्थित भट्टी में रहकर बौद्धिक अराजकता मचानेवाले को साइबर सेना परिचालित कर ठीक जगह में लाया जाएगा ।’
नेता बस्नेत ने यह भी कहा कि युथफोर्स वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल के विरुद्ध भी नहीं है, लेकिन माधव नेपाल प्रवृत्ति के विरुद्ध है । उनका मानना है कि माधव नेपाल ऐसे नेता है, जिन्होंने पार्टी के विरुद्ध विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है, पार्टी अध्यक्ष का पुतला दहन कार्यक्रम किया है और पार्टी विभाजन के लिए विपक्षी गठबंधन के साथ शामील हो रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि अब जल्द ही मधेश युथ फोर्स और महिला युथ फोर्स भी गठन किया जाएगा ।

