डाक्टर बनने के लिए नकली सर्टिफिकेट बनानेवाले विजयश्याम रंजीत गिरफ्तार
काठमांडू, २५ जुलाई । डाक्टर बनने के लिए नकली प्रमाणपत्र बनानेवाले ३६ वर्षीय विजयश्याम रंजीत को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । नेपाल पुलिस केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो ने ललितपुर महानगरपालिका–२ निवासी निवासी रंजीत को आइतबार काठमांडू महाराजगंज से गिरफ्तार किया है ।
प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि रंजीत ने नेपाल मेडिकल काउन्सिल की स्थायी दर्ता प्रमाणपत्र नं. १०८५५ में काउन्सिल की छाप और रजिष्ट्रार की दस्तखत नकली रखकर प्रमाणपत्र निर्माण किया है ।

