Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण घूमने आए नौ पर्यटकों की मौत

 

हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण घूमने आए नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। छितकुल- सांगला मार्ग पर बटसेरी में चट्टानों की चपेट में  आई और एक पुल भी टूट गया।

हादसा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास का है। शनिवार को भी इसी जगह पर भूस्‍खलन हुआ था और पर्यटक बाल-बाल बचे थे। पर्यटकों की गाड़ी पर भारी पत्‍थर गिरने के कारण लोगाें को संभलने का मौका ही नहीं मिला और काल के ग्रास बन गए । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *