Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खतरनाक सीरियल किलर की मौत, सौ से अधिक लड़कियों का किया था कत्ल फिर बनाता था शारीरिक संबंध

 

खतरनाक सीरियल किलर रोडनी जेम्स अलकाला की मौत हो गई है। अलकाला की मौत अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुई है। 2010 में कैलिफोर्निया में अलकाला को मौत की सजा सुनाई गई थी। अलकाला लड़कियों का कत्ल कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अलकाला की ऐसी-ऐसी कहानियां मशहूर हैं जिसे सुनकर लोग आज भी कांप जाते हैं।

दरअसल, सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया स्थित सैन जोकिन वैली अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। बताया गया कि उसकी मौत शनिवार 24 जुलाई को हुई है। यह एक प्राकृतिक मौत है। तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राकृतिक कारणों से उसकी मृत्यु हो गई। 77 साल की उम्र में अलकाला की मौत हुई है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा

अमेरिका का ही रहने वाला रोडनी जेम्स अलकाला पेशे से एक फोटोग्राफर था। वह लड़कियों फोटो खींचने और उन्हें मॉडल बनाने का लालच देता था। अलकाला अमेरिका के एक मशहूर टीवी रियलिटी शो का विनर भी रह चुका है। इसी शो में वह एक लड़की को डेट पर ले जाना चाहता था, उसने मना कर दिया। उसके बाद वह साइको हो गया।

अलकाला लड़कियों का यौन उत्पीड़न करता था। इसके बाद वह उनका गला घोंटकर या पीट-पीटकर उन्हें मार डालता था। वह लड़कियों या औरतों को पहले मौत के घाट उतारता फिर उनकी डेड बॉडी के साथ संबंध बनाता था। वह लड़कियों को तड़पा कर मारता. बेहोश होने पर पानी की छीटें मारकर होश में लाता था। उसको सबसे खतरनाक सीरियल किलर माना जाता है।

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

एक रिपोर्ट के मुताबिक उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है, इसका कभी सटीक पता नहीं चल सका है। अनुमान के मुताबिक अलकाला ने करीब 130 से अधिक लोगों की हत्या की होगी। सबसे पहले अलकाला को 1970 के दशक में दो युवतियों की हत्या के मामले में न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया था। अलकाला 1979 में जेल में बंद हुआ था। बाद में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *