Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य राज्यमन्त्री में उमेश श्रेष्ठ नियुक्त

 

काठमांडू, २५ जुलाई । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने सांसद् उमेश श्रेष्ठ को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या राज्यमन्त्री पद में नियुक्त किया है । राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि स्वास्थ्य मन्त्रालय की जिम्मेवारी खूद को रखकर आइतबार प्रधानमन्त्री देउवा ने श्रेष्ठ को राज्यमन्त्री की जिम्मेदारी दिया है । श्रेष्ठ निजी शैक्षिक संस्था से जुडे हुए व्यक्तित्व भी हैं ।
नव नियुक्त मन्त्री श्रेष्ठ के साथ मन्त्रिपरिषद् में कूल मन्त्री की संख्या ६ पहुँच गई है । मन्त्रालय भागबण्डा में राजनीतिक दलों के बीच सहमति नहीं हो पा रही है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में देउवा ने श्रेष्ठ को राज्यमन्त्री में नियुक्त किया गया है । बताया जाता है कि प्रधानमन्त्री देउवा ने पार्टी महामन्त्री डा. शशांक कोइराला को उप–प्रधानमन्त्री के साथ राज्यमन्त्री की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा था । लेकिन डा. कोइराला ने मन्त्री पद को अस्वीकार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *