कांग्रेस पार्टी की वैधानिकता खत्तम होने जा रही हैः पौडेल

काठमांडू, ५ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि भाद्र २३ गते के बाद नेपाली कांग्रेस की वैधानिकता खत्तम होने जा रही है । उनका मानना है कि उस तिथि के बाद वर्तमान पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति की वैधानिकता नहीं रहेगी, इसीलिए जितना जल्द हो सके पार्टी महाधिवेशन सम्पन्न होना जरुरी है ।
बिहिबार पार्टी पूर्व महामन्त्री प्रकाशमान सिंह निवासी चाक्सीबारी में आयोजित अपने पक्षधर शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद नेता पौडेल ने कहा– ‘संवैधानिक रुप में ५ वर्ष ६ महीने के भीतर महाधिवेशन सम्पन्न होना चाहिए, इसीलिए भाद्र २३ गते के बाद वडा से लेकर केन्द्रीय तह तक निर्मित सभी कार्य समिति की वैधानिकता नहीं रहेगी । पार्टी वैधानिकता को कायम रखने के लिए ही मह लोगों ने विशेष महाधिवेशन का प्रस्ताव किया है ।’
नेता पौडेल ने कहा कि प्रक्रिया पूरा कर महाधिवेशन सम्पन्न करने का समय ना होने के कारण पार्टी वैधानिकता को कायम रखने के लिए भी विशेष महाधिवेशन करना जरुरी है । लेकिन उनका यह भी मानना है कि यही अंतिम विकल्प नहीं है । आज आयोजित पौडेल पक्षधर नेताओं कि बैठक में महामन्त्री डा. शशांक कोइराला, पूर्वमहामन्त्री सिंह, केन्द्रीय सदस्य अर्जुननरसिंह केसी, डा. मिनेन्द्र रिजाल, बलबहादुर केसी जैसे नेताओं की सहभागीता रही थी ।
स्मरणीय है, क्रियाशील सदस्यता वितरण संबंधी विवाद के कारण भाद्र १६–१९ के लिए तय कांग्रेस महाधिवेशन अनिश्चित होता जा रहा है ।

