Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुझे मुख्यमन्त्री पोखरेल ने अपने ही निवास में बंदी बनायाः वली

 

बुटवल, ५ अगस्त । लुम्बिनी प्रदेशसभा सदस्य विमला वली ने दावा किया है कि उनको मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने उनके ही निवास में बन्दी बनाया है । उनका यह भी कहना है कि मुख्यमन्त्री निवास में बन्दी बनाकर उनको जबरजस्त एमाले पक्षधर बनाकर जारी विज्ञप्ति में हस्ताक्षर करवाया गया है ।
एक विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सांसद् वली ने कहा है कि गत श्रावण १६, १७ और १८ गते उनको मुख्यमन्त्री निवास में बन्दी बनाया और कहा गया कि एमाले में ही रहकर आप को मन्त्री बनना है । उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा है– ‘मैं इन्कार करता रहा, लेकिन श्रावण १८ गते ऐसी विज्ञप्ति तैयारी की गई, जिसको मुझे पढ़े बिना ही हस्ताक्षर करना पड़ा । इतना ही नहीं अन्य दो–तीन माइन्यूट में भी मुझे जबरजस्ती हस्ताक्षर करना पड़ा ।’
वली ने दावा किया है कि अधिक पीड़ा होने के बाद वह २० गते ट्वाइलेट में प्रयोग होनेवाला चप्पल लगाकर वहां से भाग निकल गई थी और माओवादी केन्द्र संसदीय दल का कार्यालय पहुँच गई थी । उन्होंने कहा कि आज के दिन वह माओवादी केन्द्र में ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *