आगामी महाधिवेशन में मैं भी हूं सभापति पद के लिए उम्मीदवारः निधि

काठमांडू, ६ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि पार्टी की १४वें महाधिवेशन में वह भी पार्टी सभापति पद के लिए एक दावेदार हैं । शुक्रबार जनकपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । नेता निधिन ने कहा– ‘महाधिवेशन १४ दिनों में हो या १४ महीनों में, मैं भी पार्टी सभापति पद के लिए उम्मेदवारी देने जा रहा हूँ ।’
उप–सभापति निधि ने दावा किया है कि भाद्र महीनो के लिए तय पार्टी महाधिवेशन निर्धारित तिथि में ही की जाएगी, इसके लिए क्रियाशील सदस्यता विवाद संबंधी विषयों को जल्दी ही हल किया जा रहा है । उनका मानना है कि महाधिवेशन को स्थगित कर तदर्थ समिति बनाना ठीक नहीं है ।
इसीतरह नेता निधि ने कहा है कि सरकार संचालन के लिए गठबंधन में आवबद्ध दलों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम का तय हो गया है, अब कुछ ही दिनों में मन्त्रिपरिषद् बिस्तार की जाएगी । उप–सभापति निधि ने दावा किया है कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को प्रधानमन्त्री बनाने के लिए सहयोग करनेवाले सभी राजनीतिक दल को सरकार में शामील कराने का प्रयास हो रहा है । नेता निधि का दावा है कि नेकपा एमाले माधव नेपाल समूह को भी सरकार में शामील कराने का प्रयास हो रहा है और इसके लिए विचार–विमर्श जारी है ।

