डा. केसी ने दिया फिर उपवास की चेतावनी, स्वास्थ्य राज्यमन्त्री को हटाने की मांग

काठमांडू, ६ अगस्त । डा. गोविन्द केसी ने स्वास्थ्य राज्यमन्त्री पद से उमेश श्रेष्ठ को तत्काल हटाने की मांग की है । नहीं तो डा. केसी भाद्र ३ गते से फिर आमरण उपवास पर बैठेंगे । यही चेतावनी के साथ डा. केसी ने ५ सूत्रीय मांग सार्वजनिक किया है । प्रमुख मांग में उन्होंने स्वास्थ्य राज्यमन्त्री श्रेष्ठ को पद से हटाकर तत्काल योग्य और सक्षम व्यक्ति को स्वास्थ्य मन्त्री एवं राज्य मन्त्री नियुक्त करने के लिए कहा है ।
आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डा. केसी ने कहा है कि मन्त्री श्रेष्ठ निजी अस्पताल के संचालक हैं और स्वार्थपूर्ण द्वन्द्व में विवादित व्यक्तित्व हैं, ऐसे व्यक्ति को मन्त्री पद की जिम्मेदारी देना ठीक नहीं है । उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा है– ‘हफ्तो से स्वास्थ्य मन्त्री नियुक्त नहीं हो रहे हैं, ऐसी अवस्था में निजी अस्पताल के संचालक को स्वास्थ्य राज्यमन्त्री बानाकर सरकार ने देश की स्वास्थ्य क्षेत्र को उलटे गति में ले जाने का प्रयास किया है । महामारी से परिस्थिति जटिल है, ऐसी अवस्था में कुशल और स्वार्थपूर्ण द्वन्द्व से परे रहे व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य मन्त्री और राज्यमन्त्री नियुक्त करने का विकल्प नहीं है ।’
इसीतरह बीपी प्रतिष्ठान की समस्या समाधान के लिए संवेदिनशील बनने के लिए भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया है । आगामी शैक्षिक सत्र से गेटा कॉलेज में और उसके बाद राप्ती स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरु करने के लिए, इलाम अथवा पाँचथर, उदयपुर और डेडेलधुरा अथवा डोटी जैसे क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भी उन्होंने मांग किया है ।

