Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जंगल में लगी भीषण आग से सहमा ग्रीस

 

ग्रीस में अग्निशमन दल के सैकड़ों लोगों ने विमानों, हेलीकाप्टरों और अन्य देशों से भेजी गई मदद के जरिये जंगल में लगी भीषण आग बुझाने की कोशिश की है। हालांकि रविवार को जंगल में आग लगी रही। वर्षों में पहली बार इस देश में इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। प्राधिकारियों ने चार प्रमुख स्थानों पर लगी भीषण आग को बुझाने में अपने सारे संसाधन लगा दिए गए हैं।

इसमें से एक आग ग्रीस के दूसरे सबसे बड़े द्वीप इविया में लगी थी। यहां जंगल पिछले पांच दिनों से जल रहा था। यह आग एक तट से दूसरे और एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक बढ़कर पहुंचती चली गई और तीसरे द्वीप दक्षिणी पेलोपोनीज क्षेत्र में पहुंच गई। उत्तरी एथेंस में यह पांचवीं सबसे भीषण आग है। दर्जनों घरों और कारोबारों को जलाने के बाद जंगल की आग माउंट परनीथा नेशनल पार्क में पहुंच गई। जंगल की आग में बिजली का एक खंभा गिरने की वजह से अग्निशमन दल के एक कर्मी की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। आग में झुलसने वाले करीब 20 लोगों का इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। शुक्रवार को इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ग्रेटर एथेंस क्षेत्र में केंद्रीय व दक्षिणी ग्रीस यह आग भड़कना शुरू होने का अंदेशा है।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने एथेंस में दमकल विभाग के मुख्यालय का दौरा कर दमकलकर्मी की मौत पर दुख जताया। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि अनुमान है कि इस आग की वजह से करीब 70 फीसदी इलाका नष्ट हो गया है। यूनान और यूरोपीय अधिकारियों और पर्यावरणविदों ने दक्षिण यूरोप से लेकर दक्षिण इटली और तुर्की तक जंगलों में बड़े पैमाने पर लगी आग के पीछे तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढें   सरकार की मनमानी पर कांग्रेस नहीं रहेगी चुप, गगन थापा ने 5 अहम मुद्दों पर दी चेतावनी

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक जंगल में लगी आग के चलते क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। एथेंस के उत्तर में माउंट पारनिथा पर आग बीच-बीच में भड़क जा रही है। नागरिक सुरक्षा उप मंत्री निकोस हाडालियास ने कहा कि उम्‍मीद है कि रविवार तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। तटरक्षक बल की एक प्रवक्ता ने बताया कि इविया के उत्तरी छोर के निकट समुद्र किनारे के क्षेत्र पेफकी पर दस पोत रहवासियों एवं पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए तैयार खड़े हैं। दमकलकर्मी सात हजार की आबादी वाले शहर इस्तिईया समेत कई गांवों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com