नेपालगन्ज में रक्तसंचार सेवा दिवस
नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, श्रावण १२ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के आयोजन में रक्तसंचार सेवा दिवस शनिवार के दिन मनाया गया । नेपालगन्ज में ९ रक्तदाताओं को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र भी दिया गया ।
स्वयंसेवी रक्तदाताओं की संख्या बृद्धि करने के लियें व्यापक प्रचार करती रही महिलायें को रक्तदान करने के लियें उत्प्रेरित करने का रक्तदाताओं ने सुझाव व्यक्त किया ।
नेपालगन्ज के क्षेत्रों में अस्पतालों की संख्या बृद्धि होते जा रहा है उस के साथ रक्त का माँग उसी मात्रा में बढते जा रहा है । हरेक युवाओं ने स्वयंसेवीओं को रक्तदान करने के लियें अभिप्रेरित करने में जोड दिया ।
दिवस के अवसर में रक्तदाताओं का उच्च कदर करते हुये नेपाल रेडक्रस ने सम्मान स्वरुप २५ वार से अधिक रक्तदान करने वाले ९ लोग को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी का आजीवन सदस्यता प्रमाण– पत्र प्रदान भी किया ।
इसी तरह आजीवन सदस्यता प्राप्त करने वाले व्यत्विओं में केशवराज विश्वकर्मा, मुकुन्द पौडेल, लोकनाथ पराजुली, अरुण सिंह ठाकुर, चन्द्र बहादुर बुढामगर, लक्षमण कुमार वैश्य, तेजकुमार धिताल, महेन्द्र सिंह चौहान और दुलर्भ रक्तदाता में तुलसीमणि के.सी.को बाके शाखाका का.बा.सभापति शान्ति श्रेष्ठ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा की का.बा.सभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में का.बा.मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी, भेरी अंचल अस्पताल नेपालगन्ज के भू.पु. मेडिकल सुपरिटेन्ड एवं रेडक्रस के स्वास्थ्य समिति सदस्य डा.विनोद खेतान, रक्तदाताओं के तरफ से तेजबहादुर धिताल, लगायत लोगों ने अपना– अपना मन्तव्य रक्खा था । इसी तरह शाखा के वरिष्ठ अधिकृत ईश्वर रेग्मी ने दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला था ।
कार्यक्रम में रक्तसंचार सम्बन्धि जानकारी क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र के ल्याव इन्र्चज उपेन्द्र रेग्मी ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का संचालन शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा ने किया था ।
कार्यक्रम में स्वयंसेवी रक्तदाता, संस्थागत रक्तदाता, पत्रकार, उप–शाखाओं के सभापति लगायत जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारीओं की उपस्थिति रही थी ।

