कसौंधन बैश्य समाज व्दारा रक्तदान
नेपालगन्ज÷ पवन जायसवाल, श्रावण १३ गते ।
बाँके जिला के कसौंधन बैश्य समाज के युवा मञ्च ने नेपालगन्ज में रक्त संचार दिवस के अवसर पर
किया ।
आयोजन किया गया रक्तदान कार्यक्रम में समाज की महिला सहित ९ लोगों ने रक्तदान किया ।
समाज की महिला मञ्चकी सदस्य इन्द्रानी बैश्य ने एक पीन्ट रगत दिया । एक महिला होकर भी ऐसा नेंक कार्य किया इस लियें समाज की प्रथम महिला के रुप में रक्तदान करके कसौंधन समुदाय में एक उदाहरण बन गयी ।
इसी तरह रक्तदान करने वालों में कार्यक्रम संयोजक बृजेश कुमार बैश्य, युवा मञ्च के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार बैश्य, भरत कुमार बैश्य, अमन कुमार गुप्ता, विजय कुमार बैश्य, सुमित बैश्य और डा. राजेन्द्र कुमार गुप्ता लगायत लोगों ने एक–एक पीन्ट रक्तदान किया ।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष स्वामी दयाल गुप्ता, युवा मञ्च के पदाधिकारी लगायत लोगों की सहभागिता रही समाज के महासचिव अमूल्य कुमार बैश्य ने यह जानकारी दी ।

