Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 12 अगस्त: जानें आज किन राशियों के आर्थिक लाभ योग की स्थिति

 

राशिफल-
मेष-मधुमेह रोग से पीड़ि‍त लोगों को सेहत पर ध्‍यान रखना पड़ेगा। मूत्र सम्‍बन्‍धी दिक्‍कतों पर ध्‍यान रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही दिखाई दे रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। उद्यम, व्‍यापार में लाभ होगा। सब कुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर जबरा गिरफ्तार

सिंह-रुपए-पैसे आएंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही दिख रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कन्‍या-सौम्‍यता के साथ मानसिक चंचलता भी बढ़ेगी। आकर्षण बढ़ेगा लेकिन इस आकर्षित करने वाली चंचलता पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

तुला-शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। फैशन इत्‍यादि पर खर्च होने की सम्‍भावना है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। जीवनसाथी की आमदनी बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। प्रेम पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। मध्‍यम दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम, व्‍यापार की स्थ्‍िाति दिनोंदिन सुधर रही है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी सुधरती जा रही है। एक अच्‍छी स्थिति दिखाई पड़ने लगी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मूत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक दिख रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   बारिश के कारण देश के विभिन्न जिलों में कई सड़कें पूर्ण रूप से बंद

मीन-नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। कुल मिलाकर सब कुछ बहुत अच्‍छा है। बस, स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। पीली वस्‍तु पास रखें। काली मंदिर में सफेद वस्‍तुओं का दान करना आपके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com