भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगने के बाद ८ साल से लापत्ता यादव सिरहा से गिरफ्तार
सिरहा, १३ अगस्त । भ्रष्टाचारी आरोपी होने के बाद बिगत ८ साल से लापत्ता ४६ वर्षीय नागेन्द्रकुमार यादव को सिरहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वि.सं. २०७० साल आषाढ ३१ गते सिरहा जिला अदालत ने यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार आरोप में कैद सजाय फैसला किया था । उनके विरुद्ध अदालत ने १ महीना २० दिनों का कैद और ५० हजार जुरमाना करने के लिए फैसला किया था ।
उसके बाद लापत्ता यादव को इलाका पुलस कार्यालय लहान ने लहान नगरपालिका–२ से गिरफ्तार किया है । फैसला कार्यान्वयन के लिए पुलिस ने यादव को जिला अदालत को सौप दिया है ।

