Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिस्तोल के साथ ३ व्यक्ति को पर्सा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वीरगंज, १३ अगस्त । अवैध हथियार कारोबार के आरोप में पर्सा पुलिस ने ३ युवा को गिरफ्तार किया है । वीरगञ्ज महानगरपालिका– १२ निवासी ३५ वर्षीय अनिल साह, पकाहामैनपुर गाउँपालिका– ७ निवासी ४० वर्षीय विजय कुमार पटेल और धरान नगरपालिका–१५ निवासी ३२ वर्षीय रवि पौडेल को पुलिस ने वीरगंज–१५ ब्राह्मचोक स्थित होटल से गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक ओमप्रकाश खनाल के अनुसार विशेष सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तीनों अभियुक्त के विरुद्ध हाथ हतियार संबंधी कसूर में अनुसंधान आगे बढ़ाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com