दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 स्थित होटल कृष्णा में भीषण आग , दो लोगों की मौत

भारत की राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 स्थित होटल कृष्णा में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। होटल में आग की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। दमकल की 8 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, द्वारका सेक्टर-8 स्थित होटल कृष्णा में रविवार सुबह 7:25 पर आग लग गई। होटल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी हैं। होटल के अंदर से अभी तक 2 शवों को निकाला गया है। मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

