तत्काल उद्धार करने के लियें कृत्रिम घटना अभ्यास तथा श्रावण
नेपालगन्ज , पवन जायसवाल, श्रावण १५ गते ।
स्वीस रेडक्रस के सहयोग में इस जिला के विपद् प्रभावित समुदाय में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के आयोजना में कृत्रिम घटना अभ्यास श्रावण १५ गते मंगलवार बाँके के होलिया गाविस में कराया गया ।
विपद् के पूर्व तयारी करने के क्रम में बाढ से बच्ने के लियें और बाढ में फसे हुयें व्यक्तियों को तत्काल उद्धार करने के लियें समुदाय के आदमियों को सक्षम बनाने का उद्देश्य लेकर यह कृक्रिम घटना अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शाखा के बरिष्ठ अधिकृत ईश्वर रेग्मी ने विपद् आने से पहिले समुदाय के स्थानीय ब्यक्तियो को पूर्व तैयारी अवस्था में रहने के लियें प्रत्येक वर्ष कृत्रिम घटनाओं के बारे में अभ्यास प्रशिक्षण संचालन करते आया है उन्होंने बताया । 
अभ्यास के क्रममें पूर्वसूचना प्रणाली, समूह में काम करते वक्त ध्यान देनें वाले बातें, घायलों को प्राथमिक उपचार करने का तरीका, उद्धार सामग्री प्रयोग करने का विधि, (लाइफ जाकेट, रबर बोट, डोरी) स्थानीय श्रोत साधनों का प्रयोग करके निर्माण करने वाला उद्धार सामाग्रियों जैसे जूट का बोरा सुतली और मिन्नरल वाटर का खाली बोतलों के सहायता सेट बनाया हुआ लाइफ जाकेट और बास, सुतली एवं जरकीनों के सहायता से तत्काल बनाया गया नाव (डुगां) लगायत सामग्रीयों के निर्माण एवं प्रयोग के बारे में सैद्धान्तिक ज्ञान और व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया था ।
विपद् प्रभावित समुदाय में संचालन हो रहा विपद् जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम क्षेत्रों में स्वीस रेडक्रस के सहयोग में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी द्वारा इस बाँके जिला के बेतहनी गाबिस के पिपरहवा, बाबा गाँव और दासपुरुवा गाँव करके ३ समुदाय के ४५ लोगों की सहभागिता रही । 
अभी तक बाँके शाखा ने जिला के अति विपद् प्रभावित में रहा होलिया गाविस–७ पिपरहवा गाँव, २,३,४ वार्ड चौफेरी गाँव, बेतहनी गाबिस–४ बाबा गाँव, ७ नं. वार्ड दासपुरुवा गाँव, गंगापुर गाबिस– ६ भोजपुर गाँव, फत्तेपुर गाबिस– १ खल्वाझगडिया गाँव, ४, ५ वार्ड पिपरहवा बनौना गाबिस– ५ टडवा गाँव, ३ नं. ललही गाँव और बनकट्टी गाबिस– ७ रम्मपुरुवा गाँव करके १० समुदायों में कार्यक्रम संचालन हो रहा है ।
उस समुदाय में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी ने जाकेट, साइरन, डोरी, गैती, सबल, हेण्ड माइक लगायत उद्धार और प्राथमिक उपचारों का सामग्री समुदाय को उपलब्ध कराया गया है ।
इस अभ्यास ने हमारे समुदाय के बालबालिका, शारीरिक अपाङ, गर्भवती, बृद्धा लगायत संकटासन्न व्यक्तियों को विपद् के समय में सहज तरीके से उद्धार करने मे हम समक्ष हुयें है यें बाते सहभागीयों ने व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में रेडक्रस विपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक नरेन्द्रकुमार पौडेल, का.बा.मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी, शाखा के बरिष्ठ अधिकृत ईश्वर रेग्मी, बेतहनी उपशाखा के प्रतिनिधियों लगायत लोगों की उपस्थिति रही प्रशिक्षण का सहजीकरण शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा और तपजंग शाह ने किया बतया गया ।

