Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में सेक्स स्कैंडल से बवाल मचा ,रंगरेलियां मना रहे थे जज

 
china-sexशंघाई. चीन में एक सेक्स स्कैंडल ने बवाल मचा दिया है। शंघाई की अदालत ने चीन के पांच सीनियर जजों के वेश्याओं के साथ एक अश्लील वीडियो के माइक्रोब्लॉगिंग नेटवर्क पर फैलने के बाद मामले की जांच किए जाने के आदेश दिये हैं।
वीडियो के मुताबिक आरोपी जजों को शंघाई के पुडोंग न्यू एरिया में बीते 9 जून को हेंगशान रिसॉर्ट में कई महिलाओं से संबंध बनाते हुए दिखाया गया है।
चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट सिना वेइबो पर 10 मिनट का एक वीडियो डाला गया जिसमें पांचों जजों कॉल गर्ल्‍स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। आरोपी जजों को सस्‍पेंड कर दिया गया है।2334_china-sex_1
ये जज एक क्‍लब में वेश्‍याओं के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। वीडियो बनाने वाले शख्‍स का दावा है कि इन जजों के पास अघोषित संपत्तियां भी हैं। इन जजों ने भ्रष्‍टाचार से करोड़ों कमाए हैं।china-sex_2
वीडियो में होटल के निगरानी कैमरे में कम कपड़े पहने हुई पांच युवतियों को देर रात जजों के कमरे में जाते हुए देखा गया और वहां से बाहर आने के दौरान वे पैसे छिपाती हुई दिखीं।
निलंबित जजों में मुख्य जज चेन जुएमिंग (तस्‍वीर में) और डिप्टी चीफ जज झाओ मिनगुआ भी शामिल हैं। इनके खिलाफ शुरू की गई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।3243_china-sex_3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed