Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान के छात्रों का हिन्दी प्रेम, केंद्रीय हिंदी संस्थान में अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन

 

अफगानिस्तान में अशांति और व्यवस्था परिवर्तन के बीच वहां के 15 छात्रों ने आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान से हिंदी पढ़ने में रुचि दिखाई है। दूतावास के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन संस्थान में प्रवेश के लिए किया गया था। करीब 10 दिन पूर्व चयनित सभी छात्रों को केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से ई-मेल भेजकर प्रवेश के संबंध में सहमति मांगी गई। अभी तक 15 छात्रों की सहमति नहीं आई है।

यह भी पढें   हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

केंद्रीय हिंदी संस्थान अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि प्रवेश के लिए 31 देशों के कुल 100 छात्रों का चयन किया है। इन सभी को करीब ई-मेल भेजकर प्रवेश की सहमति मांगी गई थी।

अब तक करीब 30 छात्रों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक संख्या अफगानिस्तान के छात्रों की है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी छात्रों को दोबारा ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई है। इसके बाद दूतावास के माध्यम से भी छात्रों से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।
‘ऑनलाइन पढ़ाई कराई जानी है’
केंद्रीय हिंदी संस्थान ने कोरोना को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विदेशी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल 100 छात्रों का चयन प्रवेश के लिए किया गया है, जबकि 20 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

यह भी पढें   सरकार ने दो अध्यादेश जारी करने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

100 में से जो छात्र प्रवेश में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से मौका दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में भी ऑनलाइन कक्षा लगाई गई। 64 विदेशी छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। इसी को देखते हुए इस बार प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com