Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय वायु सेना के विमान ने आज सुबह अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से 168 लोगों को निकाला

 

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से बदतर हुआ हालातों के मद्देनजर सभी देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकालने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान ने आज सुबह अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट से 168 लोगों के साथ उड़ान भरी। यह आज गाजियाबाद में हिंडन IAF बेस पर उतरेगा। सरकारी सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत को प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करने की अनुमति दे दी गई है।

यह भी पढें   क्या दुनिया फिर समाजवाद की ओर देख रही है? युवा पीढ़ी की बदलती सोच में छिपे हैं भविष्य के संकेत : बिमल सर्राफ

सरकारी सूत्रों ने बताया कि काबुल हवाई अड्डे से दो भारतीय विमानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। 15 अगस्त को अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा जमाने के बाद काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और नियंत्रण की जिम्‍मेदारी अमेरिकी और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) बलों को दी गई है। उनके द्वारा कुल 25 उड़ानें संचालित की जा रही हैं, क्योंकि वे वर्तमान में अपने नागरिकों, हथियारों और उपकरणों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

यह भी पढें   धादिङ में जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु, नौ लोग घायल

अब तक काबुल से लगभग 300 नागिरकों को वापस लाया जा चुका है। भारत इस समय ताजिकिस्तान और कतर के रास्ते से अपने नागिरकों को एयरलिफ्ट कर रहा है। बता दें कि भारत सी-130जे विमान से काबुल से भारतीयों को वापस ला रहा है। विमान रविवार को दिल्ली के निकट हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर पहुंचेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com