Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में लंदन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

 

लंदन, एएनआइ।

अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में शनिवार को मध्य लंदन में हाइड पार्क के पास अफगानिस्तान के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय संगीत चालू किया और अफगानिस्तान का एक विशाल झंडा फहराया। रूसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वे तालिबान को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल कार्रवाई का आह्वान करते हुए पोस्टर लिए हुए थे। अफगान एसोसिएशन पाइवंड ने पहले स्पुतनिक को बताया कि इस आयोजन को शहर के अधिकारियों द्वारा अधिकृत किया गया था।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है - लोकबहादुर पौडेल

इससे पहले, अफगानिस्तान के कई प्रांतों में अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सड़कों पर अफ़गानों के विरोध प्रदर्शन हुए थे। रोम के मध्य में रिपब्लिका स्क्वायर में भी तालिबान विरोधी प्रदर्शन हुआ। अफगान नागरिकों के साथ एकजुटता की अभिव्यक्ति के प्रदर्शन में कई इतालवी और मीडियाकर्मी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

तालिबान(Taliban) ने महज एक सप्ताह में लगभग पूरे अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर लिया है। बुधवार को भी अफगान परिवार सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारीयों ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। जैसे ही विधायक हाउस ऑफ कॉमन्स में लौटे, मध्य लंदन में संसद के बाहर कई विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने अपने चेहरों पर अफगानिस्तान के पोस्टर, गुब्बारे और झंडे का चित्र बनाकर अपना दर्द बयां किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने “मुक्त अफगानिस्तान” और “हम महिलाओं के अधिकार चाहते हैं” जैसे नारे भी लगाए। इस बीच, ईरान और इराक के लोग भी अफगानिस्तान के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह भी पढें   नकारात्मक सोच को सकारात्मक दृष्टिकोण में परिवर्तित करें : बिमल सरार्फ

प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की तस्वीरें भी साथ ले रखी थी, जिस पर लिखा था “हमारे प्रियजनों की रक्षा करें।” बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन, सांसद रिचर्ड बर्गन और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। इन सभी की नेताओं से मांग थी कि अफगानिस्तान में युद्ध को एक तबाही के रूप में मान्यता दी जाए, जिसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com