Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन तालिबान की तरह ही ताइवान पर कब्जा करना चाहता है : विदेश मंत्री जोसेफ वू

 

ताइपे, रायटर।

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि चीन तालिबान की तरह ही उनके देश पर कब्जा करना चाहता है। चीन लंबे समय से ताइवान पर दावा करते हुए इस पर कब्जे का मन बनाए हुए है। अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान की सरकार के तेजी से हुए पतन के बाद ताइवान में इसी तरह से चीन के कब्जा करने की मंशा को लेकर बहस छिड़ गई है। चीनी मीडिया इस बात को हवा दे रहा है कि काबुल का हश्र यह बताने के लिए पर्याप्त है कि ताइवान अब अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकता है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में चीन से कहा है कि वह ताइवान पर दबाव बनाना बंद करे। अमेरिका के इस बयान पर ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने अमेरिका का धन्यवाद देते हुए कहा कि चीन तालिबान की तरह ही ताइवान पर कब्जा करने का सपना देख रहा है। इस संबंध में चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ज्ञात हो कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद चीन तेजी से उससे संबंध सामान्य कर रहा है। चीन तालिबान से आश्वासन चाहता है कि शिनिजियांग में सक्रिय उइगर मुस्लिम उग्रवादी संगठन अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल न करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com